फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hasnain and Shivang win

Kannauj News: हसनैन और शिवांग ने मारी बाजी

Thu, 22 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hasnain and Shivang win
छिबरामऊ। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणित दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शिशु वर्ग में मो. हसनैन व किशोर वर्ग में शिवांग त्रिपाठी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रवक्ता सतीश चंद्र त्रिपाठी, शिव कुमार दुबे, व्यवस्थापक संतोष पांडेय व अरविंद वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान भारतीय गणितज्ञों का गणित में योगदान विषय पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिशु वर्ग में मो. हसनैन प्रथम, श्लोक दीक्षित द्वितीय रहे। बाल वर्ग में सिद्धार्थ तिवारी ने प्रथम, आंचल शुक्ला द्वितीय, प्रियंक अग्निहोत्री तृतीय रहे। किशोर वर्ग में शिवांग त्रिपाठी प्रथम, अर्षित चौहान द्वितीय, शशांक दुबे तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वैदिक गणित प्रश्न मंच में बाल वर्ग में धैर्य देव, प्रियंक अग्निहोत्री, कृष्णा भदौरिया के दल ने प्रथम, किशोर वर्ग में शिवांग त्रिपाठी, मयंक अग्निहोत्री व संकल्प के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्टी गिनती में शिशु वर्ग में कुशाग्र शर्मा व गौरव यादव प्रथम, दीप्ति यादव द्वितीय रहे। उल्टे पहाड़े प्रतियोगिता में संस्कार प्रथम, आदर्श सिंह द्वितीय, कुशाग्र शर्मा तृतीय, बाल वर्ग में मधुर शुक्ला व अद्भुत प्रथम, सिद्धार्थ तिवारी द्वितीय, गणितीय मॉडल शिशु वर्ग से शांभवी प्रथम, हर्ष और काव्या द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणितीय आकृतियों की रंगोली शिशु वर्ग में मो. हसनैन प्रथम, आरोही कश्यप, ऋषभ दुबे, कुनाल पांडेय द्वितीय, गणितीय मॉडल बाल वर्ग में सिद्धांत दुबे, अनामय, सुंदरम प्रथम रहे। यशोधन ने द्वितीय, आयुषी, अद्भुत, नमन ने तृतीय, गणितीय आकृतियों की रंगोली प्रतियोगिता में काव्या राजपूत प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय, किशोर वर्ग में दिव्यांश शर्मा प्रथम, सृष्टि द्वितीय स्थान पर रही। अनुराग त्रिपाठी के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह राठौर सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed