{"_id":"5e3c5d9e8ebc3ee5e15eaa18","slug":"harsh-kee-talaash-mein-10-kimee-tak-khangaalee-nahar-kee-talahatee-kannauj-news-knp5429686134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष की तलाश में 10 किमी तक खंगाली नहर की तलहटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष की तलाश में 10 किमी तक खंगाली नहर की तलहटी
विज्ञापन
हर्ष की तलाश के लिए नहर में उतरी टीम।
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा (कन्नौज)। कार हादसे में लापता छह माह के हर्ष का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा। मासूम की तलाश में बाढ़ राहत दल 43 वीं वाहिनी (पीएसी) एटा ने दस किलोमीटर तक सुबह से शाम तक नहर की तलहटी खंगाली। अंधेरा होने पर टीम ने अभियान रोक दिया। सुबह होते ही हर्ष की तलाश शुरू कर दी जाएगी।
बुधवार को निचली गंग नहर में कार गिरने से सिपाही गौरव की पत्नी, दो बेटियों, बहन मोनी उर्फ मोहिनी, भांजे कृष्णा की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान मोनी का पांच माह का बेटा हर्ष लापता हो गया था। उसकी तलाश चल रही है। गुरुवार को बाढ़ राहत दल 43 वीं वाहिनी एटा के नौ सदस्यीय दल ने स्टीमर से घटनास्थल से लोहिया पुल तक करीब दस किलोमीटर की दूरी तक निचली गंग नहर की तलहटी खंगाली। इसके बाद भी पता नहीं चल सका। कंपनी कमांडर ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को फिर से हर्ष की तलाश में टीम नहर में उतरेगी। शुक्रवार को हर्ष के मिलने की संभावना है। हर्ष की तलाश के दौरान तहसीलदार विशेश्वर सिंह, इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार मौजूद रहे।
गांव में सन्नाटा, चीखों से गूंजती रहीं गलियां
उमर्दा। एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा है। हर कोई हादसे से विचलित है। हादसे में परिवार को खोने के गम में गौरव और उसकी मां रेखा देवी की चीख-पुकार गलियों में गूंज रही है। कल तक जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां चीख-पुकार और सिसकियों की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
हर कोई ढांढस बंधाने की कर रहा कोशिश
उमर्दा। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर पीड़ित परिवार मिरुअन मढ़ा पहुंचा। सिपाही गौरव की मां रेखा देवी और परिवार के अन्य लोगों को ढांढस बंधाने के लिए बढ़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। हर कोई तरह-तरह की बातें कर हादसे से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का प्रयास कर रहा था।
तलाश के दौरान नहर में मिला प्रिया का पर्स
उमर्दा। गंग नहर में लापता हर्ष की तलाश के दौरान टीम को एक पर्स मिला है। इसमें शृंगार के सामान के साथ एक सोने की अंगूठी मिली। सिपाही गौरव ने पर्स को पत्नी पप्पी उर्फ प्रिया का बताया है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व यह अंगूठी उसने पत्नी प्रिया को गिफ्ट में दी थी। हादसे के दौरान पर्स प्रिया के हाथ में था।