{"_id":"58026d144f1c1b6e52292a6f","slug":"hands-broke-assaulting-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर शिक्षिका का हाथ तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर शिक्षिका का हाथ तोड़ा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुर भगवान में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका से दबंगों ने मारपीट कर हाथ तोड़ डाला। रिपोर्ट दर्ज कराने पर विद्यालय में घुसकर जान से मार देने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता तिवारी शुक्रवार को विद्यालय में पढ़ा रही थी। तभी विद्यालय के निकट रहने वाली कुषुमा उर्फ सुषमा कुशवाहा ने अपने पुत्र व अन्य परिजनों के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापिका से वादविवाद किया। आरोप लगाया कि विद्यालय के बच्चे उनके मकान में कूड़ा फेंकते है। ईंटें उठाकर विद्यालय में क्यारी बनाते हैं। शिक्षिका के मना करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे उसका एक हाथ टूट गया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हो जाने के बाद शनिवार को शिक्षिका विद्यालय पहुंची। वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान कपिल कुशवाहा विद्यालय परिसर में पहुंचा।
विज्ञापन
शिक्षिका का आरोप है कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज होकर गालीगलौज और जान से मार देने की धमकी भी दी। दोपहर बाद शिक्षिका ने सदर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन