{"_id":"5999d22f4f1c1ba7158b46b8","slug":"half-city-light-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फुंकने से आधे शहर की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र में केबल की मरम्मत करवाते जेई अंबिका प्रसाद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पूर्वी बाईपास स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में फीडर नंबर 2 की केबल अचानक फुंक गई, जिससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर 2 बजे के करीब विद्युत उपकेंद्र में फीडर नंबर 2 की केबल अचानक फुंक गई, जिससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। एसडीओ रोहित कनौजिया व जेई अंबिका प्रसाद पांडेय ने मौके पर जाकर देखा, तो फीडर नंबर 2 की केबल फुंकी हुई मिली।
उन्होंने लाइनमैन महेंद्र सिंह व दीपू सहित कई कर्मचारियों की मदद से केबल को नीचे उतरवाया और उसकी मरम्मत करवाई। देर रात मरम्मत के बाद आपूर्ति सही हो सकी। केबल फुंकने से फीडर नंबर 2 से जुड़े मोहल्ले सुभाषनगर, सरायगूजरमल, रामपुरबैजू, असालतनगर, कोलियान, ग्रेसीगंज, कटरा, इंदिरा आवास कालोनी, गुरद्वारा रोड, रामनगर, ककरैया सहित कई स्थानों की बिजली गुल हो गई थी। अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान ने बताया कि ओवरलोडिंग के वजह से केबल फुंक गई थी। शीघ्र ही नई केबल डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन