{"_id":"6419ff915c75e6ceee035fa4","slug":"hail-fell-in-jaffrabad-tulsipur-damage-to-wheat-crop-kannauj-news-c-12-1-135799-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जाफराबाद-तुलसीपुर में गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जाफराबाद-तुलसीपुर में गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान
Wed, 22 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद व तुलसीपुर में सोमवार की रात हुई बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट गई है। वहीं बरसात के बाद तेज हवाओं ने कच्चे मकान भी ढहने से दो परिवार बेघर हो गए हैं।
सोमवार की देर शाम आसमान से आफत बरसी। तेज हवाओं के साथ तेज बरसात हुई। बरसात के दौरान ही लगभग दस मिनट तक आसमान से ओले भी गिरे। लगभग दस मिनट तक गिरे ओलों के कारण गांव की जमीन पर सफेदी छा गई। खेतों में गेहूं की फसल ओलों के नीचे दब गई। इसके साथ बरसात के साथ चली तेज हवा के कारण तुलसीपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी यशवीर सिंह व जाफराबाद निवासी रेखा देवी पत्नी स्व. जीत सिंह का मकान की कच्ची दीवारें भराकर गिर गईं। साथ ही छप्पर भी उड़ गए। पानी बंद होने के बाद दोनों परिवारों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई।
इस तरह हुआ किसानों का नुकसान
जाफराबाद गांव के मनीष कुमार पुत्र नरेश सिंह की तीस बीघा गेहूं व दस बीघा सरसों, तुलसीपुर निवासी लल्ला सिंह पुत्र मान सिंह का 19 बीघा गेहूं, वीरेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह का 15 बीघा गेहूं, विजतेंद्र पुत्र डाल सिंह का 25 बीघा, योगेश पुत्र जागेश्वर दयाल का 17 बीघा, चंद्रबली पुत्र राजाराम की 20 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। इसके अलावा भी अन्य किसानों की फसलों में भी भारी नुकसान हुआ। मंगलवार को एसडीएम अशोक कुमार के निर्देश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर ओलावृष्टि व बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।