फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haeeve ke lie banega teen kilomeetar eliveted pul, 25 meetar chauda hoga phoralen

हाईवे के लिए बनेगा तीन किलोमीटर एलिवेटेड पुल, 25 मीटर चौड़ा होगा फोरलेन

Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
haeeve ke lie banega teen kilomeetar eliveted pul, 25 meetar chauda hoga phoralen
पिलर निर्माण के लिए चिह्नित की गई जमीन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पुल से हाईवे को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जीआर इंफ्रा कंपनी ने पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के जेई राजेश उपाध्याय ने बताया कि जल्द नगर के पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक एलिवेटेड पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पहले चरण में पिलर के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिलर के लिए मिट्टी का परीक्षण करने के बाद पायलिंग की मशीन से गड्ढे खोदे जाएंगे। दो गुणा दो मीटर का पिलर बनाया जाएगा। हर 40 मीटर पर पिलर बनेगा। लगभग 25 मीटर चौड़े फोरलेन का निर्माण होगा। छिबरामऊ में नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में जा रहीं दुकानों, मकानों व जमीनों के विरोध में नगर के लोगों ने आंदोलन किया था। इस आंदोलन की गूंज दिल्ली तक पहुंची थी। इसके बाद एलिवेटेड पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे हाईवे किनारे की दुकानदारों का व्यापार प्रभावित नहीं होगा।

नहीं मिला मुआवजा, सड़क निर्माण जारी
नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। अभी तक सभी किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका। आरोप है कि कई लोगों की फाइलें अभी तहसील में ही रुकी हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम देवेश गुप्ता का कहना है कि जो फाइलें आई थीं, उन्हें भेजा जा चुका है। हमारे यहां कोई फाइल लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed