फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hadataal mein sahayog na karane par do lekhapaalon par kaarravaee

हड़ताल में सहयोग न करने पर दो लेखपालों पर कार्रवाई

Sat, 06 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
hadataal mein sahayog na karane par do lekhapaalon par kaarravaee
तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। विभिन्न मांगों को लेकर चल रही लेखपाल संघ की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। दो लेखपालों के हड़ताल में सहयोग न करने पर संघ ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव व मंत्री अखिलेश कुमार ने लेखपालों की हड़ताल में सहयोग न करने और लेखपाल संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में लेखपाल कौशल पांडेय व सुखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिला संयोजक से इन्हें लेखपाल संघ की सदस्यता से निष्कासित करने की संस्तुति की गई है। उधर, लेखपालों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। लेखपाल तहसील के बरामदे में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान लेखपालों ने नारेबाजी भी की। अनिल यादव, इंद्रपाल यादव, औरंगजेब, विजयकांत शुक्ला, केसी दुबे, अनूप दीक्षित, पिंकी यादव, श्वेता कटियार, पारुल गुप्ता, स्वाति राजपूत, नितिन यादव, अनीस खां व प्रदीप पाल सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed