फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gurasahaayaganj mein tainaat sipaahee kee korona se maut

गुरसहायगंज में तैनात सिपाही की कोरोना से मौत

Wed, 19 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
gurasahaayaganj mein tainaat sipaahee kee korona se maut
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही की कोरोना संक्रमण से हैलट अस्पताल में मौत हो गई। यह मूलरूप से फतेहपुर जनपद के थाना धाता के गांव शाहपुर के रहने वाले थे। औरैया में चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हुई थी। दोबारा कन्नौज में आमद कराकर हैलट में कोरोना का उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह पटेल(26) वर्ष 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। 29 जनवरी 2021 को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सराय प्रयाग में तैनाती हुई थी। तब से यहीं पर थे। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी औरैया जनपद में लगी थी। 24 अप्रैल को जिले से रवाना होकर 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव कराने औरैया गए थेे। इसके बाद 29 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी फर्रुखाबाद में लग गई। तबीयत ठीक नहीं होने से 27 अप्रैल को ड्यूटी काट दी गई। औरैया में चुनाव ड्यूटी के दौरान दिक्कत होने लगी थी। चुनाव ड्यूटी के बाद वह कन्नौैज पहुंचे। यहां साथियों को खुद की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। साथियों ने मेडिकल कालेज तिर्वा में उपचार लेने की सलाह दी। उस समय मेडिकल कालेज में कोरोना से मौतें अधिक होने से वह नहीं गए।
विज्ञापन

अवकाश लेने के बाद 28 अप्रैल को हैलट (कानपुर) में भर्ती हुए। यहां जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। ज्यादा दिक्कत होने पर हैलट में उपचार दिया जा रहा था। कभी हालत में सुधार हुआ तो कभी गंभीर होते रहे। बुधवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि पुष्पेंद्र सिंह पटेल की शादी के लिए बात चल रही थी। तेराजाकेट प्रतिनिधि के मुताबिक हैलट में मौत की खबर सराय प्रयाग चौकी पर पहुंचते ही साथी पुलिसकर्मी शोकाकुल हो गए। गुरसहायगंज कोतवाली में भी शोक का माहौल रहा। परिजन आकर शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed