{"_id":"5e1a1b4e8ebc3e87dc4072e3","slug":"gunagunee-dhoop-ke-baad-bhee-kam-nahin-huee-thand-bachche-kee-maut-kannauj-news-knp5378263101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनगुनी धूप के बाद भी कम नहीं हुई ठंड, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनगुनी धूप के बाद भी कम नहीं हुई ठंड, बच्चे की मौत
विज्ञापन
डेविड की फाइल फोटो।
- फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/प्रेमपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से शीत लहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे के बाद शुरू हुई कोहरे की धुंध सुबह तक छाई रही। गलन के चलते लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली। आलू में कोहरे का असर कम हुआ है।
वहीं ग्राम बरूआ सबलपुर में सर्दी लगने से मासूम की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बरूआ सबलपुर निवासी अजय के एक वर्षीय पुत्र डेविड की शुक्रवार की रात सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए।
अजय अपने पुत्र डेविड को लेकर सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को निमोनिया से पीड़ित बताया। उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद डेविड की मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।