फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gun handed over to minor son at the age of giving him a book

Kannauj News: नाबालिग पुत्र को किताब पकड़ाने की उम्र में बंदूक थमा दी

Wed, 27 Dec 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 27 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gun handed over to minor son at the age of giving him a book
छिबरामऊ। हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव के बेटे ने बचपन से ही पिता को अपराध जगत में सक्रिय देखा तो उसके अंदर भी रंगबाजी कूट-कूटकर भर गई। सोशल मीडिया पर अपलोड स्टाइलिश तस्वीरों, उसकी अदाओं से रवैया साफ दिख रहा है। किताबें पकड़ने की उम्र में ही नाबालिग बेटे ने बंदूक थाम पिता के नक्शेदम पर चलने के मंसूबे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीधरपुर नगरिया निवासी हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा नाबालिग है। ग्रामीणों की मानें तो उसकी उम्र 14-15 साल की होगी। वह पास के ही असालताबाद स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। पिता की तरह ही उसे भी दबंग प्रवृत्ति का बताया जाता है। जिस उम्र में ध्यान काॅपी व किताबों पर होना चाहिए, उस उम्र में पिता के नक्शेदम पर चलते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। उसने घर की छत पर चढ़कर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। किशोरावस्था में बंदूक थाम कर इरादे जता दिए थे कि वह भी पिता की विरासत को संभालने के लिए तैयार है। हालांकि उसके दोनों बड़े भाई अपने-अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। सबसे छोटा होने की वजह कर वह घर पर ही रहता था, लेकिन मन पढ़ने से ज्यादा दबंगई में लगता था।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए मंथन कर रही पलिस
पिता व मां के साथ ही नाबालिग को भी पुलिस ने हमला में आरोपी बनाया है। चूंकि उसकी उम्र कम है, इसलिए उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस मंथन कर रही है। समझा जा रहा है कि पुलिस की गोली से हुए जख्मों को भरने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी इस पर कुछ नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed