फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gugrapur , Talgram block vote tomorrow

गुगरापुर, तालग्राम ब्लाक में मतदान कल

Fri, 04 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gugrapur , Talgram block vote tomorrow

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुगरापुर और तालग्राम

विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र में ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य पद का चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को तालग्राम में 214 व गुगरापुर में 80 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गुगरापुर ब्लाक की पोलिंग पार्टियां कन्नौज मंडी समिति से कूच करेंगी, जबकि तालग्राम की पोलिंग पार्टियां तेराजाकेट स्थित एसईएन इंटर कालेज खेल मैदान से रवाना होंगी।

कलक्ट्रेट में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। एक ओर जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट वाहन संबंधी प्रपत्र लेने पहुंचे, वहीं चुनाव ड्यूटी लेने को वाहन चालकों की भी धमाचौकड़ी मची रही। वोटरों के मताधिकार का प्रयोग करने को तालग्राम में 104 मतदान केंद्र व 214 बूथ और गुगरापुर ब्लाक में 39 मतदान केंद्र व 80 बूथ बनाए गए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से तालग्राम को 18 सेक्टर, चार जोन और गुगरापुर को नौ सेक्टर व दो जोन में बांटा गया है। यहां सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी सुरक्षा के मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

उम्मीदवारों के साथ ही परिजनों, रिश्तेदारों ने भी डोर-टू-डोर पहुंचकर वोटरों की चिरौरी की। परदेस में रहने वाले वोटरों को भी बुलाने को वाहन समेत समर्थकों को भेजा गया। वहीं कई समर्थक फोन से लोगों से बात करने में जुटे रहे। देर रात तक वोटरों के घरों पर प्रत्याशियों का जमघट लगा रहा।

एक प्रत्याशी के जाते ही दूसरे प्रत्याशी के पहुंचने व हाथ जोड़ वोट व सपोर्ट की गुजारिश करने के नजारे पूरे दिन दिखते रहे। वहीं ब्लाकों में चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को अफसर कसरत करते नजर आए। हर प्रत्याशी अपना चुनावी टेंपो हाई करने के लिए सारे दांव पेंचों का इस्तेमाल करता नजर आया।

अंतिम दिन होने से प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी गई। एडीएम संतोष वैश्य, सीडीओ उदयराज यादव, उप जिलाधिकारी सुनील शुक्ला, बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे, पंकज यादव समेत अन्य अफसरों की देखरेख में पोलिंग पार्टियां को सबसे पहले मतदान सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से मुहैया वाहनों के जरिए बैठकर पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र तक पहुंचेंगी। उधर, तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतपत्रों की बंडलिंग का कार्य पूरा हो गया है। 214 बूथों पर मतदान संपन्न होगा। ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 255 वार्डों पर मतदान होगा।

तालग्राम के बीडीओ पंकज यादव ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में कुल 67 ग्राम पंचायतें हैं। यहां चुनाव संपन्न कराने को सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। न्याय पंचायत वार 12 एआरओ तैनात किए गए हैं। मझपुरवा न्याय पंचायत के एआरओ सुनील यादव समेत सभी एआरओ ने बंडलिंग कार्य पूर्ण कर लिया है।

शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां एसआईएन इंटर कालेज के खेल मैदान से रवाना की जाएंगी। परिवहन विभाग ने ट्रक व बसों का जमावड़ा लगा दिया है। इस दौरान एडीओ पंचायत संतोष दुबे, एडीओ आईएसबी सेवाराम, गिरजेश तिवारी, दिनेश गिहार, मुजीब आदि मौजूद थे। उधर, ब्लाक क्षेत्र के पांच बूथों के मतदान केंद्र बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed