फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   GT Road in the city would be three meters wide

शहर में तीन मीटर और चौड़ा होगा जीटी रोड

Sat, 27 Aug 2016 12:33 AM IST
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
GT Road in the city would be three meters wide
सरायमीरा अंधामोड़ पर जीटी रोड का एक नजारा। - फोटो : अमर उजाला
इनायतपुर क्रांसिग से लेकर बहादुरपुर उजैना तक जीटी रोड तीन मीटर और चौड़ा होगा। फोरलेन निर्माण में आ रही बाधाओं के चलते प्रस्ताव को पीडब्लूडी ने बदल दिया है। इसमें 30 करोड़ की लागत आएगी। जल्द ही बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। दरअसल, लंबे समय से शहर के अंदर जीटी रोड कोे फोरलेन करने पर चर्चाएं थीं। इसको लेकर मकरंदनगर व सरायमीरा में लोग खासे परेशान थे।
विज्ञापन


उन्हें चिंता थी कि फोरलेन होने से उनके मकान व प्रतिष्ठान के भवन पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे।  लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, नेशनल हाईवे जीटी रोड को केवल इनायतपुर गांव की क्रासिंग से लेकर बहादुरपुर उजैना तक 11 किलोमीटर की दूरी को कन्नौज शहर का हिस्सा मानकर छोड़ रही है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की ओर से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौड़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।  बिजली विभाग, जल निगम और वन विभाग से भी प्रस्ताव मांगा गया है। सभी के प्रस्ताव शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी। शहर के अंदर जीटी रोड को चौड़ा करने में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं अन्य विभागों का बजट अलग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed