फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ground troops tested the security of SPG

एसपीजी ने सैनिक ग्राउंड की जांची सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 11 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 11 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ground troops tested the security of SPG
निरीक्षण करते एसपीजी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

15 फरवरी को मिलेट्री ग्राउंड पर मोदी की होने वाली सभा के लिए एसपीजी के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। अफसरों ने सभास्थल का निरीक्षण किया और मंच व हैलीपैड के स्थान को बदल दिया। बाद में उन्होंने जिले के आला अफसरों के साथ कोतवाली में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।

विज्ञापन


कस्बा के मिलेट्री ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए चल रही तैयारियों के बीच शनिवार की देर शाम एसपीजी के एसपी कमल कुमार टीम के साथ पहुंचे। मंच को पूर्व की दिशा में जबकि तीन हैलीपैड दक्षिण की दिशा में बनाने के निर्देश दिए। सभा के लिए सेना के अधिकारियों का अनुमित पत्र मांगा। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि रविवार को वह अनुमति पत्र देंगे। एसपीजी के एसपी ने कहा कि जब तक सेना के अधिकारियों का अनुमति पत्र नहीं मिल जाता, तब तक आगे की कार्यवाही को तेजी से नहीं बढ़ाया जा सकता।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री सीताराम बाथम, जिला प्रभारी दिनेश राय, संगठन मंत्री सुनील बंसल, नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, राजीव द्विवेदी, देवेंद्र देव आदि भाजपा नेताओं ने शनिवार को सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और बैठक कर सभा में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एसपीजी के एसपी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, एडीएम संतोष कुमार वैश्य, एएसपी वंशराज यादव, तीनों सर्किल के सीओ, फायर ब्रिगेड के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ कोतवाली में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed