फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   graameenon ne rukavaaya haeeve ka kaam, jaam lagaaya, tilapee gaanv ke lie andarapaas kee maang, esadeeem ke aashvaasan par khola

ग्रामीणों ने रुकवाया हाईवे का काम, जाम लगाया, तिलपई गांव के लिए अंडरपास की मांग, एसडीएम के आश्वासन पर खोला

Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
graameenon ne rukavaaya haeeve ka kaam, jaam lagaaya, tilapee gaanv ke lie andarapaas kee maang, esadeeem ke aashvaasan par khola
जलालाबाद(कन्नौज)। तिलपई गांव के लिए अंडरपास बनाने में ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज लोगों ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर काम रुकवा दिया। इसके बाद जाम लगा दिया। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सदर गौरव शुक्ला के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

तिलपई, मुसरी व देवीपुरवा गांवों के लोग तिलपई के लिए अंडरपास की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भी इन्होंने प्रदर्शन किया था। तब प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों सेे इनकी मांग लिखित में ली थी। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा था। शनिवार से फिर काम शुरू होने पर ग्रामीण भड़क गए। इन्हें लगा कि उनकी मांग नहीं मानी गई। इससे गुस्साए लोग दोबारा सड़क पर उतर आए। इन्होंने हाईवे के काम में लगे वाहनों को रुकवा दिया। इस सूचना पर जसोदा चौकी प्रभारी अरुण पोरवाल सहित एसडीएम सदर गौरव शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर एक सप्ताह का समय मांगा। कहा कि रोड के आसपास का काम नहीं किया गया होगा। फिलहाल आप लोग काम होने दें।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता शिवकांत यादव, पूर्व प्रधान रामपाल जाटव, पूर्व प्रधान मुसरी, सुरेश कुमार, हरिवीर सिंह, पातीराम, ओम सिंह कुशवाहा, आकाश कटियार एडवोकेट, विमल यादव, रिंकू कटियार, विमल कटियार, अखिलेश, अमित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed