फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Govind will try his luck in the World Yoga Championship

वर्ल्ड योग चैंपियनशिप में किस्मत आजमाएंगे गोविंद

Wed, 29 Apr 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Govind will try his luck in the World Yoga Championship
योग का अभ्यास करते गोविंद कठेरिया। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कराटे में महारत हासिल कर चुके गोविंद वर्ल्ड योग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इंडियन नेशनल योग टीम में चयन के बाद योग क्षेत्र में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 21 से 24 मई तक चलने वाली वर्ल्ड योग चैंपियनशिप प्रतियोगिता ग्रुप व साइट पर ऑनलाइन होगी। जिले के नदसिया में रहने वाले कराटे चैंपियन 21 वर्षीय गोविंद कठेरिया का इंडियन नेशनल योग टीम के तहत चयन हुआ है। वह ऑनलाइन योग करेंगे। वर्ल्ड योग फेडरेशन के महासचिव शोभित पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन योगासन के वीडियो बनाकर फेडरेशन के ग्रुप या साइट पर गोविंद को डालने होंगे। अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों का दल शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को चैंपियन घोषित करेगा।
विज्ञापन

गोविंद इससे पहले विशाखापट्टनम में हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल ले चुके हैं। गोविंद कठेरिया ने बताया कि वह तीन माह से कड़ी मेहनत कर योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्हें यकीन है कि योग में भी देश और जिले का नाम रोशन करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 आसन में होगी प्रतियोगिता
ऑनलाइन योग चैंपियनशिप दस आसनों में होगी। इनमें ओमकार आसान, पूर्णशलम, पूर्णधनु, पद्म, मयूर, एक पदचक्र आसन, गर्व, योग निंद्रासन, हलासन, उष्ट, गरुड़, सर्वांग, शीर्ष आसान और चक्र आसन शामिल हैं।

इन देशों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
चैंपियनशिप में भारत के अलावा अर्जेंटीना, बांग्लादेश, चिली, भूटान, श्रीलंका, मास्को, स्पेन, पनामा, कतर, कनाडा, नेपाल, ग्रीस, जर्मनी, फ्रांस, इटली, कोलंबिया, यूएसए के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed