फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goonda Act action on 59, red cards issued to two hundred people

Kannauj News: 59 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई, दो सैकड़ा लोगों को जारी किए लाल कार्ड

Sat, 11 May 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act action on 59, red cards issued to two hundred people
छिबरामऊ। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अभी तक कोतवाली क्षेत्र के 59 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। साथ ही चुनाव प्रभावित करने वाले 200 लोगों को लाल कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन



कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लाल कार्ड एक तरह का पुलिस का नोटिस है। ऐसे संदिग्ध लोगों को नोटिस देकर पुलिस आगाह करती है कि अगर उन्होंने चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी की तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस नोटिस के आधार पर अगर किसी व्यक्ति ने शांतिभंग करने की या चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की तो उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 59 पर गुंडा एक्ट, 72 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, पांच पर गैंगेस्टर, 200 लोगाें को लाल कार्ड, आठ हजार लोगों पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, 2,100 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए। एक फैक्टरी मेड रिवॉल्वर, 25 नाजायज असलहों के साथ एक शस्त्र फैक्टरी व सात अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीएसएफ के साथ पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में पैदल गश्त कर शरारतीतत्वों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के हर संभव प्रयास किए जाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति ने चुनाव प्रभावित या माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed