फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goods worth one lakh crossed from the manager's house

Kannauj News: प्रबंधक के मकान से एक लाख का माल पार

Fri, 27 Jan 2023 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh crossed from the manager's house
छिबरामऊ। मोहल्ला सराफान में एक निजी विद्यालय के प्रबंधक के मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने एक लाख रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। देर शाम गांव से लौटे प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के नंदुलिया जासमई निवासी मदन बाबू चतुर्वेदी पिछले छह माह पहले मोहल्ला सराफान (गंगेश्वर वाटिका के निकट) में मकान बनवाकर रह रहे हैं। पैतृक गांव में निजी विद्यालय संचालित है, जिसके वह प्रबंधक है। 25 जनवरी को वह मकान में ताला बंदकर गांव चले गए। इस बीच चोर मकान में घुस गए ओर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

27 जनवरी लौटने पर कमरों में सामान बिखरा देख उनको चोरी की जानकारी हुई। प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने एलईडी टीवी, रूम हीटर, सूटकेस में रखे छह हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। चोरी में हुए अन्य नुकसान की जानकारी सभी परिजनों के आने के बाद हो सकेगी। अनुमान एक लाख रुपये की चोरी का है। प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के बाबत आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पिछली चोरी का भी खुलासा नहीं
कुछ दिन पहले मोहल्ला सराफान में एक शिक्षक दंपती के घर से भी चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में न तो रिपोर्ट दर्ज की थी और न ही चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed