फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " God must love to see '

‘प्रभु को देखने को प्रेम जरूरी’

Fri, 16 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 16 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
" God must love to see '
मकरंदनगर में सन्मार्ग संस्था की ओर से आयोजित दुर्गा उत्सव पंडाल में छोटे
विज्ञापन
मुरारी बापू ने संगीतमयी रामकथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कई आकृति और परस्पर विरोधाभासी विचारों को धारण करने के बावजूद भगवान शिव के परिवार में अद्भुत शांति है। शिव परिवार एक आदर्श परिवार है।

कहा कि परमात्मा के अवतार के पांच रहस्य हैं। जिस तरह शरीर के संचालन के लिए प्राण प्रमुख हैं, उसी तरह परमात्मा को देखने के लिए प्रेम आवश्यक है। इस दौरान राम जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान राम की अद्भुत झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। कथा के दौरान अमित मिश्र, प्रवनेंद्र शुक्ला, आदित्य मिश्रा, अनिल द्विवेदी, जवाहर सैनी, संजय मेहरोत्रा, रामू शुक्ला, वृजेश दुबे, संजय दुबे, माया मिश्रा,पुष्पा दुबे आदि मौजूद थे।

उधर, दोपहर बाद आई तेज आंधी से पंडाल का टेंट कई स्थानों पर गिर गया। इस पर आसपास खड़े भक्तों ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर पंडाल के टेंट को ठीक किया।  उधर, मोहल्ला फर्श रोड स्थित दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के नौ रूपों को देखने को भीड़ उमड़ी। लोगों ने आरती उतारी। मां के जयकारे लगाए।

प्रसाद वितरित किया और मनौती मांगी। यहां शनिवार को संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ होगा। कार्यक्रम के दौरान दिनेश यादव, पुष्पेंद्र दुबे, बृजकिशोर, अमन मेहरोत्रा, श्रीकांत पांडेय, विकास मेहरोत्रा, मुदित दुबे, विजय आदि ने व्यवस्थाएं देखीं। वहीं नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों व घरों में देवी चंद्रघंटा की आराधना की गई।

शंख, घंटे घड़ियाल बजाकर माता को प्रसन्न किया गया। उपवास रखे लोगों ने दीपक जलाए व मां की आरती उतारी। मां सरस्वती के इस देवी रूप की स्कूल कालेजों में भी आराधना की गई। सुर और संगीत की देवी चंद्रघंटा की दुर्गा उत्सव पंडाल में आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed