फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goat thieves caught in Bilhaur after chasing

बकरी चोरों का पीछा कर बिल्हौर में पकड़ा

Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Goat thieves caught in Bilhaur after chasing
ठठिया(कन्नौज)। थानाक्षेत्र के गांव बस्ता से बकरियां चुरा कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। जाइलो कार से भाग रहे चोरों का ग्रामीणों ने अपने वाहनों से पीछा किया। करीब 15 किमी पीछा करने के बाद बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवहा के पास पकड़ लिया। हाथापाई के बाद चोर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार रात बस्ता गांव में जाइलो गाड़ी से करीब आधा दर्जन चोर पहुंचे। इन्होंने बकरियां चुराकर गाड़ी में लाद लीं। इसके बाद भागने लगे। तभी बकरी पालक मनोज चक्रवर्ती की नींद खुल गई। इन्होंने शोर मचाकर भाई संतोष व सुरेश को बुला लिया। चोरों का अपनी वैन से पीछा किया। ठठिया पुलिस को भी सूचना दी। कुछ और ग्रामीण अपने वाहन से पीछा करने लगे। बिल्हौर कोतवाली के गांव देवहा के पास गाड़ी पकड़ ली। चोरों के साथ ग्रामीणों की हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

चोर मौका पाकर भाग निकले। पुलिस गाड़ी व आठ बकरियों को थाने ले आई। दो बकरियां मनोज निवासी बस्ता, एक बकरी धर्मवीर वर्मा निवासी धारानगर तिर्वा की मिली। बाकी बकरियों के मालिक का पता नहीं चल सका है। दो दिन पूर्व पुरानी ठठिया निवासी रामकिशोर की दो बकरियां चोरी हो चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed