{"_id":"c07c94f8306034ebde247817374cb713","slug":"give-information-to-farmer-on-farrmers-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसान दिवस में दी कृषि कार्य की जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में दी कृषि कार्य की जानकारियां
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस पर विकास भवन में आयोजित गोष्ठी में किसानों को कृषि कार्य से संबंधित जानकारियां दी गईं। किसानों से परंपरागत खेती का मोह त्यागकर विभिन्न प्रकार की नई-नई किस्म की खेती करने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि किसान खेती में नई तकनीक का प्रयोग करें। अपने कौशल में वृद्धि करके किसान फसलों का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। जैविक खादों का उपयोग ज्यादा करें। खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच अवश्य कराएं। सीडीओ ने कहा कि किसान बागवानी के लिए भी आगे आएं।
खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने जिले में प्याज उत्पादन को बढ़ावा देने और प्याज की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी जिला उद्यान अधिकारी को सौंपी।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि डा. राजेश कुमार ने किसानों को बताया कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यकतानुसार कीटनाशकों का प्रयोग करें। उन्नति किस्म के बीजों का प्रयोग करें। समय से खेत की सिंचाई करें। कृषि वैज्ञानिक डा. अमर सिंह ने किसानों को कीटनाशकों के प्रयोग के संबंध में विस्तृत जानकारियां दीं।
बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने भूमि सेना समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार ने माइक्रो कामधेनी डेयरी योजना के संबंध में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने किसानों से पशुपालन के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
---
मछली पालन के लिए 143 को मिली मदद
किसान दिवस के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से सूखाग्रस्त तालाबों के पट्टेधारकों एवं निजी मत्स्य पालकों को सूखा राहत योजना के तहत कुल 143 लाभार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान की। ताकि ये बेहतर ढंग से मछली पालन कर सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जीसी यादव ने बताया कि सदर तहसील के 46 लाभार्थियों को 183450 रुपये, तिर्वा तहसील के 51 लाभार्थियों को 238884 रुपये, छिबरामऊ के 46 लाभार्थियों को 204900 रुपये की धनराशि मदद के तौर पर प्रदान की।