फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl raped on the pretext of marriage

Kannauj News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Tue, 04 Apr 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 04 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
छिबरामऊ। युवक ने शादी का झांसा देकर जालौन जनपद की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के भाई ने भी नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता युवती की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जालौन जनपद की रहने वाली एक युवती ने बताया कि गांव मसगायां थाना कालपी जिला जालौन के रहने वाले दयानंद से उसकी मोबाइल पर पहचान हो गई थी। इसके बाद दयानंद ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत उसने जालौन के एसपी से की तो आरोपी ने उसे दोबारा शादी का आश्वासन दिया और छिबरामऊ आकर उसके साथ रहने लगा।
विज्ञापन

17 फरवरी की रात दयानंद का छोटा भाई घर आया और नशीला पदार्थ मिलाकर मिठाई खिला दी। इसके बाद सोते समय उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब सुबह दयानंद को वारदात की जानकारी दी तो उसके साथ मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर उसे बचाने के लिए पड़ोस की एक महिला आई तो दोनों भाइयों ने महिला को धक्का मारकर उसके गले से मंगलसूत्र और चांदी की पायल लेकर भाग गए। अब दयानंद शादी न करने व लगातार उत्पीड़न करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed