{"_id":"64dd1663390318e4f90c8e54","slug":"girl-died-due-to-snake-bite-created-furore-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1765-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सांप के काटने से बालिका की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सांप के काटने से बालिका की मौत, मचा कोहराम
Thu, 17 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। घर के कमरे में दूध के लिए गिलास लेने गई बालिका को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्गा निवासी अनामिका (06) मंगलवार की देर शाम घर के कमरे में दूध के लिए गिलास लेने गई थी। तभी लकड़ी के बक्से के पास बैठे काले सांप ने उसे काट लिया। कमरे से बाहर आकर मां लक्ष्मी देवी को दर्द की बात बताई। सांप का निशान देख मां घबरा गई। कुछ ही देर में अनामिका की हालत बिगड़ गई। आननफानन परिजन उसे लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए और बालिका को मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र में झाड़फूंक के लिए ले गए लेकिन वहां से भी मायूस लौटे और शव को गांव ले आए। ग्रामीणों ने बताया कि पिता श्यामबाबू खेती व मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार की सुबह विशुनगढ़ थाने की पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मृत्यु होने की पुष्टि होने पर नियमानुसार चार लाख की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।