फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gihar again featured in the township , 20 liters of liquor seized

गिहार बस्ती में फिर छापा, 20 लीटर शराब बरामद

Fri, 16 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 16 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gihar again featured in the township , 20 liters of liquor seized

पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आबकारी

विज्ञापन
टीम नेकुतलूपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों में मिली कच्ची शराब व लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी डीसी कटियार की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल, पीके सोनकर ने मोहल्ला कुतलूपुर गिहार बस्ती में छापा मारा। इस दौरान घरों के अंदर आबकारी टीम को कुछ भी नहीं मिला, पर जब टीम घरों के पीछे झाड़ियों व नाले के पास स्थित झाड़ियों में खोजबीन की तो लहन का जखीरा बरामद हुआ।

करीब 645 किलो लहन प्लास्टिक डब्बों में भरा बरामद हुआ। इसके अलावा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने लहन को मौके पर ही नष्ट कर डिब्बों को फोड़ डाला। इसी तरह स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव व सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां ने तालग्राम क्षेत्र के गांव अलमापुर में छापामारकर भारी मात्रा में लहन बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed