{"_id":"654a7c4f9e6334a9ab0240b8","slug":"gift-of-gas-cylinder-to-ujjwala-beneficiaries-kannauj-news-c-12-1-knp1074-467835-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर का तोहफा
Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार गैस सिलेंडर का तोहफा देने जा रही है। जिला पूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। शासनादेश के तहत लाभार्थियों को इसका लाभ दो चरणों में मिलेगा। जिले में 1,66,524 से अधिक उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।
शासन ने दिवाली पर उज्ज्वला कनेक्शन धारक लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस रीफिल देने की घोषणा की है। इस घोषणा से लोगों में काफी खुशी है। शासन ने इसका लाभ दो चरणों में देने की तैयारी की है। इसमें पहले चरण में नवंबर से दिसबंर तक और फिर दूसरा चरण जनवरी से मार्च तक दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में नि:शुल्क रीफिल दी जाएगी। अभी तक
1,18,716 लाभार्थियों के ही बैंक खाता आधार से लिंक हो सके हैं। 27,808 लाभार्थियों के खातों को बैंक से लिंक कराया जा रहा है।
गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी के लिए उमड़ रही भीड़जिले के 27 हजार से अधिक लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका ई-केवाईसी नहीं है। ई-केवाईसी के लिए गैस एजेंसी पर बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई है, जिससे बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसी पर बायोमीट्रिक मशीन लगी हुई है और जल्द ही सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी हो जाएगी।
विज्ञापन
बैंक खाते से लिंक होना चाहिए आधार
शासन के इस आदेश से जिले की 1,66,524 उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को सुविधा मिलेगी। लाभ देने के लिए शासन ने कई शर्तों को भी लागू किया है। इसमें पहली शर्त यह है कि योजना का लाभ ऐसे लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका खाता आधार लिंक होगा।
डीबीटी के माध्यम से खाते में आएगी धनराशि
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को 330 रुपये सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से मिल रही है। लाभार्थियों को गैस एजेंसी पर रिफिल की पूरी धनराशि जमा करनी होती है। नि:शुल्क रिफिल में भी गैस एजेंसी पर पूरी धनराशि जमा करनी होगी और वह धनराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी।