{"_id":"67154c42a058eaca410eea1a","slug":"gayatris-third-place-in-the-division-in-yogasana-competition-kannauj-news-c-214-1-knj1006-120129-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: योगासन प्रतियोगिता में गायत्री का मंडल में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: योगासन प्रतियोगिता में गायत्री का मंडल में तीसरा स्थान
विज्ञापन
कन्नौज। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अभियान के तहत कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले की छात्रा गायत्री पाल ने तीसरा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विजेता छात्रा को माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जसोदा की छात्रा गायत्री पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उसने कानपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें पूरे मंडल में तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
छात्रा ने बताया कि विद्यालय के योगाचार्य दीपक कुमार और आकाश गुप्ता ने सहयोग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि मंडल विजेता छात्रा गायत्री पाल को माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसई जगदीश पुर में दिमागी बुखार एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के संबंध में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें छात्रा गायत्री ने प्रथम, तरुण ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल में मंडल व राज्य स्तर पर विजयी होने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।