{"_id":"64aaefb6fb9a62055b0adbf6","slug":"gave-away-fake-jewelry-for-12-lakhs-from-the-grocery-store-kannauj-news-c-214-1-knj1003-322-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परचून दुकान से 12 लाख लेकर दिए नकली जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परचून दुकान से 12 लाख लेकर दिए नकली जेवरात
Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला भैनपुरा के परचून दुकानदार को जालसाजों ने 12 लाख रुपये लेकर नकली जेवरात थमा दिए। जेवरात चेक कराने पर पता चला नकली है। पीड़ित परचून दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि सौरिख तिराहे पर परचून की दुकान है। उसकी दुकान पर चार-पांच दिन से दो पुरुष व एक महिला आते हैं। वह सोने-चांदी व जेवरात का काम करते हैं और उसको कुछ बने हुए जेवरात दिखाकर खरीदने को कहा लेकिन मना कर दिया। वह लोग उसके पीछे पड़ गए और जेवरात खरीदने के लिए हाथ-पैर जोड़ने लगे। उसने जेवरात जब सुनार को चेक कराए तो वह असली थे, जिससे वह उनके जाल में फंस गया। शुक्रवार को जमीन बिक्री के लिए घर में रखे 12 लाख रुपये में उनके जेवर ले लिए। जाते समय वह लोग कुछ अन्य जेवरात उसके पास यह कहकर रख गए कि वह जेवरात उनको खुदाई में मिले हैं, एक-दो दिन बात आकर वह ले जाएंगे। बाद में उन्होंने जब जेवरात सुनार को चेक कराए जो वह नकली निकले। जालसालों की फोटो व वीडियो के आधार पर उन्होंने कई संभावित जगहों पर तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।