{"_id":"666de91f6ed0d22dea0e68f4","slug":"gangster-accused-arrested-with-pistol-and-cartridges-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114510-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गैंगस्टर का आरोपी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गैंगस्टर का आरोपी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। गैंगस्टर का आरोपी और टाॅपटेन सूची में दर्ज हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने शनिवार को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश पर पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार 33 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
तालग्राम की थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि निकवा गांव निवासी गोविंद गिहार शातिर किस्म का बदमाश है। गैंगस्टर के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उप निरीक्षक दिनेश चंद्र हमराह सिपाहियों के साथ शांति-व्यवस्था गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे मुंडाला अंडरपास पर गोविंद को पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।