फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga Dussehra will be celebrated in Hasta Nakshatra-Gar Karan, Siddhi Yoga

Kannauj News: हस्त नक्षत्र-गर करण, सिद्धि योग में मनेगा गंगा दशहरा

Thu, 05 Jun 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra will be celebrated in Hasta Nakshatra-Gar Karan, Siddhi Yoga
गुगरापुर। गंगा दशहरा की शुरुआत चार जून को रात 11:53 बजे से हो गई है। यह तिथि पांच जून को रात्रि 2:12 बजे पर समाप्त हो जाएगी। पंडित विमलेश शास्त्री के अनुसार उदया तिथि में गंगा दशहरा का पर्व आज पांच जून को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


पंडित विमलेश शास्त्री ने बताया कि इस बार गंगा दशहरा पर कई शुभ योगों का संयोग हो रहा है। इसमें सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र, के साथ गर करण का संयोग शुभ है। उन्होंने बताया कि ब्रह्म पुराण व वाराह पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में गंगा जी धरती पर अवतरित हुई थी। गंगा दशहरा के दिन स्नान हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। इससे स्नानार्थी को दोगुना फल प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन स्नान का शुभमुहूर्त प्रातः काल चार बजे से सात बजे तक रहेगा। इसमें गंगा स्नान का विशेष महत्व है जब कि स्नान तो पूरे दिन ही चलता रहेगा।
विज्ञापन




इनसेट
आज यह वस्तुएं करें दान

- अन्न, फल और जल का दान करना अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए होता है।
- गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र, जूते और चप्पल दान करने से पुण्य मिलता है।

- छाता और घड़ा दान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है, क्योंकि यह जल से संबंधित वस्तुएं हैं।

- सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और दीप दान से देव और पितृ प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed