फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga Dussehra today, tight security arrangements at Mahadevi Ghat

Kannauj News: गंगा दशहरा आज, महादेवी घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 05 Jun 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra today, tight security arrangements at Mahadevi Ghat
कन्नौज। गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दल बल के साथ महादेवी घाट का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगा दशहरा में महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे लेकर घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी स्नानार्थी को कोई समस्या न हो। बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ गंगा मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में रहेंगे, जो हर हलचल पर नजर रखेंगे। ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। गोताखोरों को गंगा तट पर लगाए जाने के निर्देश दिए, जिससे कोई घटना होने पर शीघ्र बचाव किया जा सके। एसपी ने कहा कि रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

- हरदोई बिलग्राम की तरफ से या मल्लावां की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को बक्शीपुरवा तिराहे के पास बक्शीपुरवा गांव के सामने और उसके आगे संजय मावा के सामने पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से आगे मेहंदी घाट पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कन्नौज शहर की तरफ से या औरैया, तिर्वा, गुरसहायगंज, छिबरामऊ की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग आयशा पेट्रोल पंप के पास और नील कोठी पार्किंग स्थल पर व्यवस्था की गई है। नील कोठी के आगे किसी प्रकार का कोई वाहन नहीं जा सकेगा।



इनसेट--

इस तरह रहेगा रूट डायवर्ट

-कानपुर की तरफ से हरदोई जाने वाले वाहन बिल्हौर होकर बांगरमऊ से मल्लावां-बिलग्राम होकर जाएंगे।
-दिल्ली की तरफ से हरदोई जाने वाले वाहन कुसुमखोर पुल से सांडी होकर निकलेंगे।

-छिबरामऊ से हरदोई जाने वाले वाहन जहानगंज-फर्रुखाबाद होकर जाएंगे।
-औरैया, झांसी की तरफ से आने वाले वाहन बिल्हौर होकर हरदोई की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed