{"_id":"5ffde4498ebc3e2e5954a5e6","slug":"gaddhe-mein-doobane-se-kisaan-kee-maut-kannauj-news-knp6055884131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन
मनोज कुमार के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा (कन्नौज)। खेत में पानी लगाने गया किसान गड्ढे में डूब गया। इससे मौत हो गई। रात को घर न पहुंचने पर सुबह परिजनों ने तलाश किया। गड्ढे में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुनाह निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र दिवारी लाल सोमवार शाम को निचली गंग नहर से गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। इस दौरान वह खेत के पास खुदे गहरे गड्ढे में गिर गए। पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई। रात को घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। सुबह खेतों की ओर जाकर तलाश की गई। इस दौरान गड्ढे के पास उतरी चप्पलों को देखकर परिजनों को गिरने का शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने गड्ढे में घुसकर तलाश किया। इस दौरान मनोज का शव बरामद हुआ।
शव देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि किसान की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।