{"_id":"5ec40f388ebc3e90955a7762","slug":"gaadiyaan-rokane-par-vaahan-maalikon-kee-tol-karmiyon-se-jhadap-kannauj-news-knp56098124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियां रोकने पर वाहन मालिकों की टोल कर्मियों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियां रोकने पर वाहन मालिकों की टोल कर्मियों से झड़प
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर पूछताछ करते बाइक सवार।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। कई राज्याें से आ रहे प्रवासियों की गाड़ी की आगरा टोल पर लखनऊ तक पर्ची काट दी गई। एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने रोका तो यह लखनऊ तक की पर्ची दिखाने लगे। इस पर पुलिस और टोल कर्मियाें से झड़प हो गई। कई लोग काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर वाहन खड़ा कर भटकते रहे। पुलिस ने इन्हें नीचे उतार दिया। पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर बढ़ रहे हादसों को देखते हुए वाहन स्वामियों को आगे जाने से रोका गया है।
मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, गुजरात, फरीदाबाद से आ रहे प्रवासियों की गाड़ियों को सौरिख टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। वाहन स्वामियों ने लखनऊ तक टोल की काटी गई परची दिखाईं। पुलिस ने आगे जाने की अनुमति न होने की बात कहकर मना कर दिया। इस पर वाहन स्वामियाें की पुलिस और टोल कर्मियों से झड़प होने लगी। वाहन स्वामियाें ने बताया कि अगर आगे नहीं जाने दिया जा रहा है तो टोल का पैसा वापस कराया जाए। अनुमति न होने पर लखनऊ तक की पर्ची क्यों काट दी गई।
सौरिख पुलिस ने हादसों से बचाने की बात कहकर समझाया। सौरिख कट से नीचे उतारकर जीटी रोड होते हुए आगे भेजा। वहीं दिल्ली से लौट रहे बाइक सवार सोनू पांडेय और नीतीश कुमार उपाध्याय का कहना था कि टोल टैक्स पर पर्ची काटकर परेशान किया गया। एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले ही रोक देना चाहिए था। लखनऊ तक का टोल जमा करने के बाद रोक देना गलत है। वहीं टोल प्लाजा कंट्रोलर यतेंद्र पांडेय का कहना है कि उनके यहां लखनऊ तक के लिए किसी की पर्ची नहीं काटी गई है। आगरा टोल पर लोग पर्ची कटवाकर आगे बढ़े थे।