फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Funka transformers revenge , today will power

फुंका ट्रांसफार्मर बदला, आज से मिलेगी बिजली

Mon, 07 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 07 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Funka transformers revenge , today will power

नगर के मोहल्ला बजरिया में फुंका ट्रांसफार्मर हटाकर

विज्ञापन
नया लगा दिया गया। चार्जिंग के बाद मंगलवार से इस मोहल्ले की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

बजरिया में पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी वाली गली के पास रखा 250 केवीए ट्रांसफार्मर रविवार की दोपहर 11 बजे तेज धमाके के साथ फुंक गया था। इसके धड़ाम होते ही लोगों को पूरी रात अंधेरे में ही बितानी पड़ी। यह समस्या दूसरे दिन लोगों के लिए काफी मुश्किल भरी तब साबित हुई, जब पेयजल संकट गहरा गया।

बिजली के अभाव में पानी की मोटर, सबमर्सिबल न चल पाने के कारण लोग एक-एक बूंद पानी को तरसते रहे। आखिरकार दूसरे दिन सुबह लोगों को पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर ही लाइन लगानी पड़ गई। जल्दी पानी भरने को लेकर हैंडपंपों पर जुटी भीड़ में कई बार लोगों की आपस में ही कहासुनी भी होती रही।

संजीव गुप्ता, अनुज वर्मा, अमित, राममनोहर, राकेश वर्मा, रामविलास, रामऔतार, शिवशंकर, सुभाष, श्याम, संजय आदि ने कहा कि ट्रांसफार्मर से काफी समय पहले से ही रोजाना धुआं निकलता था। ट्रांसफार्मर फुंकने की आशंका को देखते हुए उन लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों, कर्मियों को भी अवगत करा दिया था।

पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह धड़ाम हो गया। सोमवार को दोपहर बाद फुंका ट्रांसफार्मर हटाकर नया लगवा दिया गया। लाइनमैन अतीक अहमद गुड्डू ने बताया कि एचटी लाइन से इसके कनेक्शन जुड़वा दिए गए हैं। चार्जिंग के बाद मंगलवार की सुबह इससे एलटी लाइन के कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed