{"_id":"65ce60ce3361f37d71016c54","slug":"front-opened-against-pradhan-on-poor-construction-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109420-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घटिया निर्माण पर प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घटिया निर्माण पर प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टिकरी कलसान खबरामऊ की चाहरदिवारी के निर्माण पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
आरोप है कि निर्माण कार्य मिट्टी, प्लास्टर लगी घटिया पुरानी ईंट से हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव वालों ने बीडीओ से शिकायत कर आरोप लगाया है कि विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण मानक के विपरीत है। सभी ने जांच की मांग की है।
गांव के रमेशचंद्र, दिनेशचंद्र, धीरज, संदीप आदि ने नाराजगी जताते हुए बताया कि शासन के अथक प्रयास के बावजूद मानक विहीन निर्माण कार्यों का क्रम नहीं रुक रहा है। कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय टिकरी कलसान खबरामऊ की चारदीवारी का निर्माण पुरानी ईंट से हो रहा है। जिम्मेदारों ने निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ा दी हैं।
घोर अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने जांच करने और गुणवत्ता से बाउंड्रीवॉल निमार्ण की मांग की है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने नोडल संकुल शिक्षक नवीन मिश्रा और खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी को पुरानी ईंट के मामले को अवगत कराया है।
विज्ञापन
प्रधान दिनेश चंद्र का कहना है कि ग्राम पंचायत निधि से पूर्व माध्यमिक विद्यालय खबरामऊ के नीलाम हुए भवन की पुरानी ईंट को खरीदा गया है। इससे चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ मनोज गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान आया है। पुरानी ईंट से हो रहा निर्माण गलत है। सचिव को कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं।