{"_id":"6344692a8f9a754aeb19adab","slug":"from-wine-boxes-on-the-expressway-kannauj-news-knp7225867174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर पलटा शराब लदा ट्रक, लूटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर पलटा शराब लदा ट्रक, लूटी शराब
विज्ञापन
सौरिख। एक्सप्रेसवे पर हिमाचल से अरुणाचल जा रहा शराब की पेटियों से भरा ट्रक सोमवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
कुछ स्थानीय लोग शराब की पेटियां उठाकर ले भी गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर भगाया।
हिमाचल के ऊना जनपद के हरौली थाना क्षेत्र के वालीबाल गांव निवासी चालक गुरप्रीत सिंह ट्रक पर शराब की पेटियां लादकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से अरुणाचल जा रहा था।
जैसे ही नगला वीरभान गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और जाकर पलट गया। ट्रक में भरी ब्लैक डॉग शराब की 1200 पेटियां बिखर गईं।
हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर समेत आसपास गांव के ग्रामीण जमा हो गए। करीब 20 पेटियां लोग उठा ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने घायल को अस्पताल भेजा और घटना से उच्च अधिकारियों व आबकारी विभाग को अवगत कराया।
हादसास्थल पर पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर एतेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कागजों की जांच के बाद ट्रक में लदी शराब सही पाई गई है।