फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   from police recruitment exam in road accident

Kannauj News: पुलिस भर्ती परीक्षा से लौटे रहे ममेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 26 Aug 2024 01:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
from police recruitment exam  in road accident
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि दो युवक रिश्ते में ममेरे भाई थे, जिनमें एक तो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा समधन के निकट जीटी रोड के फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो युवकों को शनिवार रात साढ़े दस बजे के करीब किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे व समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस भर्ती की परीक्षा देने कानपुर आए थे। प्रवेश पत्र से उनकी शिनाख्त जनपद मैनपुरी के ग्राम ब्यौंती खुर्द निवासी राहुल यादव (29) पुत्र अनिल यादव व कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम तुलसीपुर निवासी सुरजीत यादव (22) पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरजीत के मोबाइल फोन से लास्ट कॉल पर फोन किया तो उसके चाचा आलोक यादव से बात हुई। उन्होंने ही बताया कि राहुल यादव और सुरजीत दोनों ममेरे भाई हैं। राहुल सुरजीत की बुआ का बेटा है और दोनों कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाइक से तुलसीपुर आ रहे थे। रात में ही दोनों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से वाहन की तलाश की जा रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पापा...रास्ते में हूं, जल्द घर पहुंच जाऊंगा
राहुल यादव के पिता अनिल ने बताया कि पेपर छूटने के बाद राहुल से फोन पर बात हुई थी, तो उसने बताया था कि पापा, अभी कानपुर से निकले हैं, रास्ते में हूं, जल्द घर पहुंच जाऊंंगा। उन्होंने बेटे को सावधानी से घर आने के लिए कहा था। पर शायद नियति को और कुछ मंजूर था। राहुल दो बहनों के बीच इकलौता और सबसे छोटा था। रक्षाबंधन पर बहनों को आश्वासन दिया था कि जब उसकी पुलिस में नौकरी लग जाएगी, तो वह बहुत बड़ा गिफ्ट देगा। भाई के शव को देख दोनों बहने बेसुध हो रहीं थी तो उसकी मां को होश ही नहीं था। पिता भी असहाय होकर आसमान की तरफ देख रहे थे।



सुबह चार बजे उठकर दौड़ लगाता था सुरजीत
सुरजीत के चाचा आलोक यादव ने बताया कि सुरजीत पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोजाना 15 घंटे पढ़ाई करता था और सुबह चार बजे उठकर दौड़ लगाने जाता था। राहुल उसकी बुआ का बेटा था। दोनों का सेंटर कानपुर में था। बसों और ट्रेनों में भीड़ होने के चलते दोनों बाइक से परीक्षा देने गए थे। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि फ्लाईओवर के निकट एक कंटेनर से टक्कर की बात सामने आई है, उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed