फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Friends killed the young man by hitting his head with a brick

Kannauj News: दोस्तों ने ईंट से सिर कूंचकर की युवक की हत्या

Tue, 12 Aug 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Friends killed the young man by hitting his head with a brick
कन्नौज। रंजिश के चलते दोस्तों ने युवक को पहले शराब पिलाई। इसके बाद ईंट से सिर कूंचकर उसकी नृशंस हत्या कर दी और शव को कोल्ड स्टोरेज के पीछे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी ईंट बरामद की है। घटनास्थल पर शराब के क्वार्टर व अन्य सामान मिला है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश कर रही है। बताया गया कि एक सप्ताह पहले दोस्त से विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर मंगलवार को एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी राज गौतम (21) जयपुर में मजदूरी करता था। बड़े भाई टिंकू ने बताया कि राज रक्षाबंधन पर घर आया था। सोमवार को उसे जयपुर जाना था। दोपहर 12 बजे राज का दोस्त सुनील राठौर घर आया था और उसे अपने साथ लेकर चला गया। देर शाम तक राज नहीं आया तो उसकी तलाश की गई पर पता नहीं चला। सुबह मोहल्ला मकरंदनगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पीछे राज का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर मां विमला देवी के साथ वह लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे। शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। खून से सनी ईंट को फॉरेंसिक टीम नेकब्जे में ले लिया और खून व मिट्टी के सैंपल भी लिए। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि सुनील राठौर राज मिस्त्री है। राज गौतम व उसका साथी शीलू उर्फ सनी एक साथ ही मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम को राज गौतम, सुनील राठौर व सनी को एक साथ देखा गया था। एक सप्ताह पहले सनी और राज में विवाद हुआ था। तीनों ने शराब पी, इसके बाद राज की हत्या कर शव को फेंक दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि युवक की मां विमला देवी की तहरीर पर सुनील राठौर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed