फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Friend thrown from the roof dies, murder report filed

Kannauj News: छत से फेंके गए दोस्त की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Friend thrown from the roof dies, murder report filed
तालग्राम। नशेबाजी में दोस्त को पीटने के बाद छत से नीचे फेंक देने के मामले में घायल दोस्त की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पलिया बूंचपुर निवासी रवींद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ट्रक चालक है। फरीदाबाद से सोमवार को ट्रक लेकर घर आया था। छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम भाउलपुर निवासी चुन्नू गुप्ता ने दोपहर दो बजे के करीब उसके छोटे भाई किशनकांत जोशी को शराब पिलाई। पीटकर दौड़ाते हुए घर तक लाए। भाई जान बचाने के लिए छत पर चढ़ा तो पीछे से पहुंचे आरोपी ने उसे नीचे फेंक दिया। घायल किशनकांत को सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ से रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी फर्रुखाबाद निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

किशनकांत तीन भाइयों रवींद्र और गोविंद से छोटा था। पत्नी किरन, दो बेटे मनु और ईशू हैं। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पहले मारपीट रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे हत्या में तरमीम किया गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed