फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Friend accused of stealing jewellery worth Rs 4 lakh

Kannauj News: दोस्त पर चार लाख के जेवर हड़पने का आरोप

Mon, 10 Nov 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Friend accused of stealing jewellery worth Rs 4 lakh
सौरिख। डेढ़ साल पहले आवश्यकता पड़ने पर दोस्त के पास चार लाख रुपये के जेवर गिरवी रखकर रुपये लिए थे। रुपये लेकर जब वह जेवर वापस लेने गए तो आरोपी ने गालीगलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सरदापुर निवासी रहीसुल मवेशियों की खरीद फरोख्त का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले व्यापार के लिए रुपयों की जरूरत पड़ने पर ग्राम सरवाई निवासी दोस्त से 1.43 लाख रुपये लिए थे और सोने के जेवर दो प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखे थे। जेवरों में एक जोड़ी झुमकी, सोने का हार, छपका था। उन्होंने बताया कि एक माह पहले ब्याज समेत रुपये लेकर दोस्त के घर गए और जेवर वापस करने की बात कही। इस पर दोस्त ने दो दिन बाद जेवर वापस करने की बात कही। दो दिन बाद फिर जाकर कहा तो टरका दिया। 10 दिन पहले जेवर वापस करने से मना कर दिया और दोस्त ने भाइयों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed