{"_id":"5ff0b1af8ebc3e40a307a8d2","slug":"fraud-kannauj-news-knp6036281146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का अंगूठा लगवा बैंक मित्र ने पार किए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का अंगूठा लगवा बैंक मित्र ने पार किए रुपये
विज्ञापन
तालग्राम। किसान ने बैंक मित्र पर अंगूठा लगवा कर खाते से रुपये पार करने का आरोप लगाया है। किसान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इलाके के कुड़री गांव निवासी किसान धनीराम पुत्र फतेह सिंह ने बताया कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ताहपुर में बचत खाता है। केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड)के एक लाख 70 हजार रुपये बचत खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। जरूरत पड़ने पर रुपये निकालते थे। कुछ दिन पहले बैंक मित्र के घर मशीन पर अंगूठा लगाकर रुपये निकालने गए थे। दो बार में पांच-पांच हजार कर 10 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद भी बैंक मित्र ने अंगूठा लगवाया। खाते से 50 हजार रुपये निकाल कर धोखाधड़ी कर दी। बैंक पास बुक में जमा, निकासी दर्ज कराने बैंक पहुंचने पर 11 बार में 50 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। बैंक मित्र से इस बाबत जानकारी की तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
ताहपुर बैंक शाखा के प्रबंधक पुष्पेंद्र गुप्ता का कहना है कि खाते की जांच की जा रही कि कितने रुपये मशीन के माध्यम से निकले हैं। वहीं पीड़ित ने शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को प्रार्थना पत्र दिया। डीएम के निर्देश पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने जांच शुरू की है।