{"_id":"6197f1981b5905738d4ee4e1","slug":"fraud-in-the-name-of-admission-in-pharmacy-college-students-complain-to-kotwali-police-ask-for-fees-back-kannauj-news-knp664971442","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी, छात्रों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत, फीस वापस मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी कॉलेज में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी, छात्रों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत, फीस वापस मांगी
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। फार्मेसी कालेज में प्रवेश दिलाकर धन उगाही करने के मामले में छात्रों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इन्होंने कार्रवाई की मांग की।
तहसील क्षेत्र के निजी कालेज संचालक पर छात्रों ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व फार्मेसी के डीफार्मा पाठ्यक्रम के लिए छात्रों को यह कहकर प्रवेश दिया कि कालेज लखनऊ से संबद्ध है। फीस के नाम पर किसी छात्र से 90 हजार तो किसी से 80 हजार रुपये जमा कराए गए। बाद में पता चला कि धोखाधड़ी हुई है।
ऑनलाइन परीक्षा में कालेज का नाम खोजा गया तो पता चला कि इस नाम से लखनऊ में कोई कॉलेज नहीं है। प्रबंधक से बात की तो बताया कि परेशान होने की बात नहीं है। छात्रों ने पुलिस से कहा कि भविष्य देखते हुए फीस वापस कराई जाए। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।