फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four people died of fever in Badaura in 18 days

Kannauj News: बढ़ौरा में 18 दिनों में बुखार से गई चार की जान

Tue, 22 Jul 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four people died of fever in Badaura in 18 days
गुगरापुर (कन्नौज)। एक ओर संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर ग्राम भंवरगाढ़ा के मजरा बढ़ौरा में 18 दिनों में चार लोगों की बुखार से मौत हो गई। चारों के परिजन बुखार से पीड़ित होने के कारण मौत हाेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भंवरगाढ़ा के मजरा बढ़ौरा में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 15-16 दिन पहले गांव निवासी अनूप दुबे (50) को बुखार आया था। इसके बाद सिद्धनाथ (45) को बुखार आया। तब तक तीनों लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को गांव के आदेश के पांच वर्षीय पुत्र ध्रुव और अमर सिंह (55) की बुखार के चलते मौत हो गई है। वहीं, आदेश की दो वर्षीय पुत्री को भी बुखार आ रहा है। उसका फर्रुखाबाद में इलाज चल रहा है। ग्रामीण रामबाबू, महेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, भोजी लाल, धर्मपाल, रिंकू ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन



गांव में भेजी जाएगी स्वास्थ्य टीम
सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता का कहना है कि गांव में अभी टीम भेजी जाएगी और बुखार से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed