{"_id":"613269b98ebc3e01e54424d0","slug":"four-more-dengue-patients-were-found-the-number-of-fever-patients-increased-kannauj-news-knp649999045","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और डेंगू मरीज मिले, बुखार रोगियों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और डेंगू मरीज मिले, बुखार रोगियों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को चार और डेंगू मरीज मिले हैं। तिर्वा में दो और जिला अस्पताल में दो मरीजों की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इसके इतर शहर, कस्बा गांवों में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में डेंगू के लिए अलग वार्ड बनाकर इलाज दिया जा रहा है। अब तक जिला अस्पताल में 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मरीज निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।
बदलते मौसम की मार शहर के अलावा गांवों में भी पहुंच गई है। यहां डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल जिला अस्पताल में इस सीजन में डेंगू के 14 मरीज निकल चुके हैं। इसी तरह मलेरिया के पांच मरीज निकले हैं। 30 से 40 मरीज वायरल बुखार की चपेट में हैं।
वहीं सीएमओ ने जिले के सभी सीएचसी प्रभारियों से आशा, एएनएम को लगाकर गांवों की नियमित निगरानी के लिए कहा है। कहा कि बुखार, मलेरिया या अन्य कोई बीमारी दिखे तो रिपोर्ट तैयार कर भेजें। इससे कि संबंधित गांव में कैंप लगाकर उपचार दिया जा सके। शुक्रवार को ओपीडी में 600 मरीजों में करीब 200 वायरल बुखार के निकले।
विज्ञापन
बुखार को हल्के में न लें मरीज: डॉ. पीएम यादव
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएम यादव का कहना है कि बुखार आने पर हल्के में न लें। यह बुखार डेंगू या मलेरिया हो सकता है। डॉक्टर को दिखाकर जांच कराएं। इसके बाद उपचार लें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीज रोज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।