फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four injured, including fire crew, exploded by oxygen cylinder in Chhabraamu

छिबरामऊ में आक्सीजन सिलेंडर विस्फोट से फायर कर्मी समेत चार घायल

Sun, 24 Dec 2017 11:07 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Sun, 24 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including fire crew, exploded by oxygen cylinder in Chhabraamu
इसी सिलेंडर के फटने से हुआ विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड हाईवे के किनारे एक दुकान में शनिवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पाकर फायरब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे, तभी दुकान में रखा वेल्डिंग में प्रयोग होने वाला आक्सीजन गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में फायर कर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए। दुकानों का शटर 200 मीटर दूर एक मकान पर जा गिरा, जिससे उसकी चपेट में आई महिला का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में हाईवे किनारे फौजी रुद्रप्रताप सिंह की दुकानें बनी हैं, जिसमें नईबस्ती नार्मल रोड निवासी संतोष बाथम पुत्र रामसनेही की किराए पर टायर पंचर बनाने की दुकान है, जबकि दूसरी दुकान में मोहल्ला ककरहिया निवासी अख्तर अली का हेयर कटिंग सैलून है। शनिवार रात करीब 11 बजे दोनों दुकानों से आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टायर पंचर की दुकान में आक्सीजन गैस सिलेंडर भी रखा था, आग की लपटों से सिलेंडर गर्म होकर फट गया, जिससे भीषण विस्फोट हो गया और पल भर में ही दोनों दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन


फायरमैन नरेशचंद्र और हवलदार सिंह उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं दुकानदार संतोष भी आग की लपटों से झुलस गया। दुकान का शटर उखड़कर हाईवे के दूसरी तरफ सनोज शाक्य के मकान पर जा गिरा, जिसकी चपेट में आकर उसकी गर्भवती पत्नी लता शाक्य घायल हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका गर्भपात हो गया। घायल फायरकर्मियों को पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल फायरकर्मी नरेशचंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर एसडीएम मंशाराम वर्मा, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल संतोष कुमार व्यास मौके पर पहुंचे। दुकानदार संतोष ने बताया कि आक्सीजन गैस सिलेंडर उसका नहीं है। उसके भाई रामनारायन की वेल्डिंग की दुकान है। शाम को वह उसकी दुकान में सिलेंडर रखकर चला गया था। हादसे के बाद पुलिस ने जीटी रोड पर यातायात रोक दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। एसडीएम मंशाराम वर्मा ने कोतवाली पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed