{"_id":"635c191a0a8d3f73f5767357","slug":"former-sdm-crops-cold-centre-kannauj-news-knp7254013120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही चिप्सोना आलू बीज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही चिप्सोना आलू बीज खत्म
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों के लिए आया 500 क्विंटल आलू का बीज पहले दिन शुक्रवार को ही 380 क्विंटल का उठान हो गया। इसमें चिप्सोना आलू बीज खत्म हो गया। अब उद्यान विभाग के पास ख्याति व गरिमा बीज ही शेष है। कोई भी जरूरतमंद किसान इसे ले सकता है।
विकास भवन स्थित उद्यान विभाग में किसानों ने आलू बीज के लिए रुपये जमा कर पर्ची कटाई। किसानों की संख्या अधिक होने की वजह से लाइन लग गई। आलू बीज पहले और अधिक लेने को लेकर किसानों के बीच आपाधापी मची रही। कार्यालय में प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिर्वा मार्ग नसरापुर स्थित गणेश कोल्ड स्टोर से किसानों को आलू बीज बांटा गया।
डीएचओ सीपी अवस्थी ने बताया कि कुल 68 किसानों को 380 क्विंटल आलू बीज बांटा गया है। चिप्सोना प्रजाति का बीज खत्म हो गया है। अब ख्याति और गरिमा प्रजाति का ही आलू बीज शेष है। बताया गया है कि पिछले साल जिले में एक हजार क्विंटल आलू बीज मिला था, लेकिन इस बार अब तक 50 फीसदी ही आया है। आगे आवंटन बढ़ने की संभावना है।