फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former Pradhan's son beaten up in police station, constables accused

Kannauj News: पूर्व प्रधान के पुत्र को कोतवाली में पीटा, सिपाहियों पर आरोप

Tue, 12 Aug 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son beaten up in police station, constables accused
फोटो :44: मारपीट की जानकारी देता पीड़ित अमन। स्रोत : स्वयं - फोटो : संवाद
तिर्वा (कन्नौज)। रक्षाबंधन के दूसरे दिन बाजार गए पूर्व प्रधान के पुत्र और उसके दोस्त को सिपाही सरकारी वाहन में बैठाकर कोतवाली ले गए। आरोप है कि सिपाहियों ने दोनों की पट्टे से बेरहमी से पिटाई की। उनके शरीर पर पड़े निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। पूर्व प्रधान ने सिपाहियों पर आरोप लगाया कि पुत्र को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। पूर्व प्रधान ने समाज कल्याण मंत्री को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि रविवार शाम को पुत्र अमन अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक से तिर्वा बाजार गया था। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर टिड़ियापुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने लगा। पीछे से पुलिस की जीप आई और दोनों को बैठा लिया और उन्हें कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने बेवजह पुत्र की पिटाई की। इससे पुत्र के हाथ व शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी होने पर जब वह कोतवाली पहुंचे तो सिपाहियों ने पुत्र को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने की बात कहने पर सिपाही ने बाइक का चालान कर दिया। सिपाही ने पुत्र का इनकाउंटर करने की धमकी दी। पूर्व प्रधान ने कोतवाली में तैनाती तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि युवक नशे में धुत था और हैंडिल छोड़कर बाइक चला रहा था। इस कारण पुलिस उसे कोतवाली लाई थी। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई। पूर्व प्रधान अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह के कहने पर उसे छोड़ दिया गया और वस्तुस्थिति से राज्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है।
वर्जन
प्रकरण संज्ञान में नहीं है। सीओ तिर्वा को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो कार्रवाई होगी। -विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed