फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former chief's husband shot dead in electoral rivalry

Kannauj Crime: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 18 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 18 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Former chief's husband shot dead in electoral rivalry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-अमरा गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। दो घंटे तक फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ व पीएसी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। शव उठाने को लेकर पुलिस व परिजनों में झड़प भी हुई। पुलिस जबरन शव को उठा ले गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को कारतूस के कई खाली खोखे मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्याकांड की यह वारदात शनिवार की देर शाम हुई। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा-गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव देवी के पति रामदास (45) की हीरापुरवा गांव निवासी प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू राजपूत के साथ प्रधानी चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। रामदास की पत्नी शिव देवी गांव की प्रधान थी।
विज्ञापन


लेकिन इस बार चुनाव में दीपू की मां रामश्री ने चुनाव जीतकर प्रधान बनी थीं। आरोप है कि प्रधानी चुनाव के बाद दीपू राजपूत के पिता रामशरण की वर्ष 2021 में हत्या हो गई थी। इसमें पूर्व प्रधान शिवदेवी के परिजनों पर आरोप लगाया था। उन्हें पुलिस ने जेल भेजा था। उसके बाद से दोनों पक्ष में रंजिश बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि उसी रंजिश में शनिवार की शाम पांच बजे दीपू, विनोद, राकेश, रामगोपाल हथियार से लैस होकर रामदास के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने रामदास की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपियों ने करीब दो घंटे तक 200 राउंड तक फायरिंग की। घटना के आधे घंटा बाद पुलिस मौके पहुंची। पुलिस को मौके पर कई खाली खोखे पड़े मिले। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई, सीओ तिर्वा शिव प्रताप सिंह व पीएसी बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्यों को इकट्ठा किया। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस जबरन शव को उठा ले गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या का मामला सामने आया है। इस वारदात के अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम को लगा दिया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed