फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   For the elderly to prevent corona virus

कन्नौज: जब अपनों का मिले प्यार तो बुजुर्ग न लांघें द्वार

Sun, 22 Mar 2020 08:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
For the elderly to prevent corona virus
कन्नौज। कोरोना से बचाव को लेकर वैसे तो हर किसी को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है, लेकिन बुजुर्गो (60 साल से ऊपर) का कुछ खास ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी है। इस अवस्था में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते उनके संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं कि उन्हें कमरे में कैद कर दिया जाए। घर के हर सदस्य का फर्ज बनता है कि इस विषम परिस्थिति के समय वह घर के बुजुर्ग सदस्यों से पूरी तरह प्यार से पेश आएं और उन्हें उस तरह का माहौल प्रदान करें ताकि उनको घर से बाहर निकलने की जरूरत ही न महसूस हो।
विज्ञापन

न महसूस हो अकेलापन
बुजुर्गो को अकेलापन न महसूस हो, इसके लिए जरूरी है कि परिवार के अन्य सदस्य साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए उनको पर्याप्त समय दें। उनके लिए ऐसे कमरे का चयन करें जो की हवादार और खुला हुआ हो। उनके घर की बालकनी व बरामदे में टहलने की कोई पाबंदी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए उनको टीवी पर उनके मनपसंद सीरियल आदि देखने से न रोकें। पूजा-पाठ करते हों तो उन्हें उसको जारी रखने दें। व्यायाम करना भी ऐसे वक्त में जरूरी है। इसके लिए पार्क की जगह बरामदे और बालकनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
खानपान पर दें पूरा ध्यान
महानिदेशक परिवार कल्याण डा. बद्री विशाल ने कहा कि ऐसे समय में बुजुर्गो के खानपान पर भी पूरी तरह से ध्यान दिया जाए ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहे। उनको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ सेवन करने को दिए जाएं, जैसे- गुनगुना पानी, जूस, नीबू रस गुनगुने पानी के साथ, तुलसी-अदरक वाली चाय आदि। उनके भोजन में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और दाल की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। मौसमी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल जरूर लें।
नियमित जो उपचार चल रहें हैं, उनकी दवाओं को लेते रहें। कोरोना से बचने का सही तरीका ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतना ही है, ताकि वायरस को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। हाथों को बार-बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं, हाथों से मुंह-आंख व नाक को अनावश्यक न छुएं, छूने के बाद हाथों को धोएं, घर के बार-बार इस्तेमाल होने वाले स्थानों की सफाई पर खास ध्यान दें और बाहरी लोगों के संपर्क में आने से बचें।
हमने ठाना है - कोरोना को हराना है
67 वर्षीय बुजुर्ग का कहना कि कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए वह बाहर निकलने से पूरी तरह परहेज कर रहे हैं। ऐसे में पेशे से शिक्षक उनकी बहू और उनके बच्चे स्कूल में छुट्टी होने के चलते उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

घर में अकेले होने के चलते पहले वह घंटों पार्क में टहलने और दोस्तों से बातचीत करने में बिताते थे, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उन्हें ऐसा माहौल प्रदान किया है कि उनको बाहर निकलने की जरूरत ही नहीं महसूस होती। खानपान का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ताकि कोरोना को हराने में हम पूरी तरह सफल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed