फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Follow yourself, make others aware too

Kannauj News: खुद करें पालन, दूसरों को भी करें जागरूक

Wed, 11 Jan 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Follow yourself, make others aware too
फोटो 11सीएचबीपी63: यातायात जागरूक रैली का रवाना करती विधायक अर्चना पांडेय। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना परिसर में यातायात जागरूकता महा अभियान एवं जन संवाद चौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया। विधायक अर्चना पांडेय ने लोगों को स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जान गंवाते हैं। यातायात के नियमों के पालन से ही हादसों से बचा जा सकता है। सीओ दीपक दुबे ने यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव में ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के लोग हादसों का शिकार होते हैं। गांव प्रधान व बीडीसी सदस्य दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट का प्रयोग करने के साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष किशनपाल ने चौपाल में आए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुधीर द्विवेदी उर्फ कल्लू, रामबख्श सिंह लोधी, ओमजी दीक्षित, अखिलेश राजपूत, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
यातायात जागरूकता महा अभियान के अंतर्गत प्रेमसिंह प्रेमवती बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट लगाकर चलने, शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
----------------------
एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं दिव्यांशी
महाअभियान के दौरान सुभाष अकादमी की कक्षा 11 की छात्रा हरिहरपुर निवासी दिव्यांशी मिश्रा को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। थाने के सामने वाहनों की चेकिंग करते हुए दिव्यांशी के तेवर देख पुलिस कर्मी हतप्रभ रह गए। दिव्यांशी ने बगैर हेलमेट चलने वाले दो बाइक सवारों व बिना सीट बेल्ट बांध कर जा रहे कार चालकों को रोक कर फटकार लगाते हुए यातायात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया।

-----------------------
महाविद्यालय में हुई जागरूकता गोष्ठी
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पवन चौहान ने छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मदारी है। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहले रास्ता देना चाहिए। गोष्ठी में नोडल प्रभारी सड़क सुरक्षा भोजराज समेत महाविद्यालय के शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed