फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fog injures 18 buses, truck hits fog

कोहरे में ट्रक से भिड़ी बस, 18 घायल

Mon, 25 Dec 2017 11:09 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Mon, 25 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fog injures 18 buses, truck hits fog
मौके पर खड़ी बस व मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिहार से 36 पर्यटकों को लेकर दिल्ली जा रही बस की टक्कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। इनमें से सात गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया।
विज्ञापन


जहां से तीन को कानपुर हैलट के रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मामूली घायलों का उपचार कराकर शेष यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


 थाना तालग्राम के गांव गोवा के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे गोरखपुर से आलू लाद कर ट्रक चालक आगरा की ओर जा रहा था। कोहरा ज्यादा होने के कारण बिहार के पटना हजारीपुर से पर्यटकों को दिल्ली आनंद विहार लेकर जा रही निजी बस के चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बस पीछे से ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पंजाब के जिला बटोला, ग्राम गुरदासपुर निवासी चालक शमशेर सिंह (44) समेत बिहार के पुनिया भउवा अंजारी निवासी तकसीर (30) , बिहार के तिहाई जड़वा के शब्बीर आलम (53), बिहार के पकरी साहबगंज निवासी उमा शंकर (55), बिहार के सारन छटपा ग्राम अमनौर निवासी विकास (26), नोएडा निवासी जाविया अहमद (28) व एक युवक (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।


 बस में सवार पंजाब के त्रिलोकन सिंह सहचालक व झारखंड के बिरनी जावाड निवासी परिचालक गोविंद के अलावा महेश, कैलाश, सोहनलाल निवासी बिहार समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को भी चोटें आईं। हादसे की जानकारी पर एसओ तारिक खान, गौरीशंकर वर्मा की टीम मौके पर पहुंची।

तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए सात गंभीर घायलों को यूपी 100 के श्याम सिंह, सुभाष की अभिरक्षा में मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। जहां से हालत नाजुक होने पर एक अज्ञात व चालक शमशेरसिंह व यात्री तकसीर को कानपुर रेफर कर दिया गया।


मामूली घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर थाने भेज दिया। परिचालक गोविंद ने बताया बिहार से दिल्ली जा रहे थे। सभी यात्री अगल-अगल जगह के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष ने बताया अज्ञात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालत नाजुक होने पर नाम व पते की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed