फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Flying apart in the village of Conduct

गांव में उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां

Sat, 28 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 28 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Flying apart in the village of Conduct
विज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अफसरों ने शहर और कस्बों में अभियान चलाकर प्रचार सामग्री तो साफ करा दी लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी तक आचार संहिता की धज्जियां उड़ रही हैं। कई जगह चुनावी वॉल पेंटिंग अभी भी नजर आ रही है।

विज्ञापन


जीटी रोड हाइवे पर सिकंदरपुर के पास एक मकान की दीवार पर कांग्रेस पार्टी का प्रचार लिखा हुआ है। हाइवे पर आने-जाने वालों की नजर उस पर पड़ती है। मालूम हो कि जिला मुख्यालय कन्नौज हाइवे पर स्थित है। स्थानीय अधिकारियों के साथ ही जिले के आला अफसरान और चुनाव से संबंधित प्रेक्षक व अन्य अधिकारी भी इसी हाइवे से गुजरते हैं, लेकिन अभी तक उनकी नजर इस वॉल पेंटिंग पर नहीं पड़ी है। यही कुछ हाल विशुनगढ़ रोड पर ग्राम महमूदपुर खास का है।
विज्ञापन


यहां भी सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार पर बसपा प्रत्याशी का प्रचार लिखा हुआ है। इसे भी अभी तक साफ नहीं कराया जा सका है। मालूम हो कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत अधिकारियों और लेखपालों को प्रचार सामग्री हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उनकी लापरवाही का आलम यह है कि चुनाव आयोग के कड़े आदेशों के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम उदयवीर सिंह ने बताया कि इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed